काजल कुमारी: SSC GD 2025 AIR-1 की प्रेरणादायक कहानी

बिहार की बेटी काजल कुमारी
SSC GD 2025 में All India Rank-1

🇮🇳 20 साल की उम्र में इतिहास रच दिया 🇮🇳

परिवार की चुनौतियाँ और दृढ़ संकल्प

बक्सर जिले के एक साधारण गाँव से आने वाली काजल का परिवार आर्थिक रूप से बहुत कमजोर था। कोई महंगी कोचिंग, न विशेष किताबें। रिजल्ट आने से ठीक पहले पिताजी का देहांत हो गया। बड़े भाई को रीढ़ की हड्डी की गंभीर बीमारी है—पिछले डेढ़ साल से बेड पर। इन सब दुखों के बीच काजल ने पढ़ाई नहीं छोड़ी, बल्कि और मजबूती से लक्ष्य की ओर बढ़ीं।

तैयारी का असली राज:
कोई पेड कोर्स नहीं! सिर्फ YouTube पर फ्री लेक्चर्स (गगन प्रताप सर के मैथ्स) और Selection Way प्लेटफॉर्म के 250+ फ्री PYQ मॉक टेस्ट्स। नियमित अभ्यास, कमजोरियों पर काम और सच्ची लगन से AIR-1 हासिल किया।

सफलता का भावुक पल और सम्मान

SSC GD 2025 में ऑल इंडिया रैंक 1 लाकर CISF Constable बनीं। गगन प्रताप सर से मिलने पर भावुक मुलाकात हुई। सर ने उनकी मेहनत की तारीफ की और Selection Way की ओर से ₹2,51,000 की प्रोत्साहन राशि भेंट की—जो परिवार की मदद के लिए बहुत बड़ी साबित होगी।

काजल कुमारी को दिल से सलाम! ❤️

तुमने दिखाया कि हौसला हो तो हालात खुद बदल जाते हैं!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ